देहरादून
खुशखबरी: उत्तराखंड को नवबंर को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, मिलेगा ये लाभ…
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अब इंटरनेट तेज रफ्तार से चलेगा। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं में इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होने जा रहा है। आगामी एक नवम्बर को पहले इंटरनेट इक्स्चेंज का उद्घाटन किया जाएगा। उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों के बीच अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलने से जहां रोजगार की राह आसान होगी तो दूसरी ओर औद्योगिकीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड वासियों को खुशखबरी देते हुए लिखा कि नवंबर 2021 को उत्तराखंड के पहले इंटरनेट एक्सचेंज का देहरादून में उद्घाटन करेंगे।
इंटरनेट एक्सचेंज से लाभ यह होगा कि हमारे इंटरनेट की गति बढ़ जाएगी। दुर्गम क्षेत्रों में भी सहज रूप से हमें नेट की सुविधा प्राप्त होगी। ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, वर्क फ्रॉम होम से जुड़े नौजवानों व सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थानों को अपने ऑनलाइन कार्यों में सुविधा होगी साथ ही उत्तराखंड में कॉल सेंटर्स और बीपीओ संस्थानों की संभावना बढ़ जाएगी। जो कि प्रत्यक्ष रूप से राज्य के नौजवानों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

