देहरादून
Breaking: ऋषिकेश के इस इलाके में दिन दहाड़े गुलदार का आतंक, रेंजर ऑफिसर को किया घायल…
ऋषिकश। योग नगरी के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिसने क्षेत्र में घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है।
बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया है, कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है, वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है। इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा।
सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसेम गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया। रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है। यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया। हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

