देहरादून
सियासत: आरोप सिद्ध हुए तो राजनीति से ले लूंगी सन्यास, विपक्ष का तो काम ही है उंगली उठाना
देहरादून। यदि मुझ पर कोई भी आरोप साबित कर दिया तो मैं राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगी। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का। लेकिन रेखा आर्य ने ऐसा क्यों कहा
दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आरोप पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने पटलवार किया है। रेखा आर्या ने कहा यदि मुझ पर कोई भी आरोप साबित कर दिया तो मैं राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगी।
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईएएस अधिकारी के लापता होने की चिट्ठी मंत्री रेखा आर्या द्वारा एसएसपी को लिखने पर सवाल उठाते हुए त्रिवेंद्र सरकार पर तीखा हमला किया था। जिस पर टिप्पणी करते हुए रेखा आर्या ने अब हरीश रावत पर पलटवार किया।
राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा वह हरीश रावत को इसकी याद दिलाना चाहती हैं कि उनके कार्यकाल में स्टिंग हुआ जो पूरे देश ने देखा कितने प्यार से मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए वह कह रहे थे कि यार विभाग से मंत्री जो कमा ले, करोड़ों, अरबों मैं अपनी आंख बंद कर लूंगा।
बस किसी तरह मेरी कुर्सी बच जाए। वहीं जब सरकार बचाने की एवज में 20 से 25 करोड़ देने की बात कही जा रही थी तब उन्होंने बड़े प्यार से उत्तर दिया कि अभी आप दे दो और 29 तारीख को सरकार बनने के बाद मैं आपको 20 -25 करोड़ के साथ टॉप अप दे दूं।
राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि जिस जिले में पूर्व मुख्यमंत्री ने जन्म लिया जहां से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की उसी जिले के ग्राम नैनीसार के लोगों की जमीन बिना उनसे पूछे उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय विद्यालय खोलने के नाम पर भू माफियाओं से सांठगांठ करके उन्हें कौड़ियों के भाव दे दी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…
रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का राज्यभर में आयोजन किया जाए – मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


