देहरादून
IMA POP: भारतीय सेना को मिलेंगे 374 अफसर, इस बार परेड में खत्म होगी सदियों पुरानी ये परंपरा…
देहरादून स्थित आईएमए से इस साल 10 जून को पासिंग आउट परेड होने वाली है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस साल परेड में सदियों पुरानी परंपरा खत्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के जारी आदेश में पासिंग आउट परेड में घोड़ा बग्घी को शामिल करने की प्रथा को खत्म करने का आदेश दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड दस जून को होगी। इसमें 374 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी शामिल रहेंगे। सेना प्रमुख मनोज पांडे परेड की सलामी लेंगे। परेड को देखने सेना के तमाम अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य लोग व कैडेट्स के परिजन दून पहुंचेंगे। जिसके लिए रिहर्सल शुरू हो गई है। इस बार परेड में खास बात ये है कि सलामी में दौरान घोड़ा बग्घी रस्म को खत्म किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ब्रिटिश काल के समय से ही सलामी के लिए आने वाले मेहमान (मुख्य अतिथि) को बग्घी में लाए जाने की प्रथा चल रही है। पीओपी में शामिल जीसी घोड़ा बग्घी में सवार मेहमान को सलामी देते हैं। लेकिन अब बदलते जमाने और आधुनिकता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने अपना फैसला बदल दिया है। अब घोड़ा बग्घी की जगह अतिथि सरकारी गाड़ी का उपयोग करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

