देहरादून
जरूरी ख़बर: नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं मसूरी, तो जान ले ये नियम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री…
देहरादून: अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल स्टेशन मसूरी आ रहे हैं तो आने से पहले नियम ज़रूर जान लें। वरना आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। नए साल पर पुलिस उन्हीं पर्यटकों को मसूरी जाने की इजाजत देगी, जिनके पास होटल की बुकिंग होगी। नए साल पर मसूरी में जाम से निजात पाने के लिए यह निर्णय किया गया है। डीजीपी ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर जो भी व्यक्ति बिना मास्क के नजर आए, उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
बता दें कि ओमिक्रोन की दस्तक के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। दूसरी तरफ, लोग अब भी बेपरवाह बने हुए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूम रहे हैं। शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी नहीं किया जा रहा। ऐसे में पुलिस फिर सख्ती के मूड में आ गई है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में एसएसपी देहरादून और यातायात पुलिस के साथ बैठक की। इस बैठक में मसूरी में नए साल के जश्न को लेकर आने वाले पर्यटकों को लेकर चर्चा की गई । यहां लोग नए साल पर हज़ारो की संख्या पर्यटक पहुचंकर सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए होटल की बुकिंग की बाध्यता की गई है। स्थानीय लोगों को भी बिना होटल की बुकिंग की मसूरी जाने की अनुमति नहीं होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel