देहरादून
Big Breaking: देहरादून में महिला ने बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, 4 साल की मासूम सहित तीन की मौत…
देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सहसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने 3 बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को निकाल लिया। लेकिन बच्चे लापता हैं। कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य दो बच्चों की तलाश जारी है। जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
बताया जा रहा है कि रब्बानी पत्नी शहज़ाद निवासी हसनपुर थाना सहसपुर ने आज खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने तीनो बच्चों के साथ शक्ति नहर विकासनगर में छलांग लगा दी। जिसके चलते तीनो बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को बचा लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी। दो बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। जिनकी तलाश में कोतवाली जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।लापता बच्चों की पहचान जालम उम्र 12 वर्ष, जैद उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है। जिया उम्र 4 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel