देहरादून
बड़ी खबरः देहरादून में अपराधी बेखौफ, रिटायर अधिकारी की हत्या सहित डबल मर्डर से मचा हड़ंकप…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शनिवार (आज) को डबल मर्डर केस से दहल उठी है। जहां एक और करनपुर इलाके में दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी और कैंट थाना क्षेत्र में कार में शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।
वहीं दूसरा मामला थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत करनपुर का है। यहां दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात साफ हो पाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

