देहरादून
Big Breaking: देहरादून के पैसिफिक ग्रुप के ऑफिसों में इनकम टैक्स की रेड, मचा हड़कंप…
देहरादूनः राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां आयकर विभाग की टीम राजपुर रोड़ स्थित पैसिफिक ग्रुप के अलग-अलग ऑफिस में इनकम टैक्स ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान इनकम टैक्स की टीम ने टैक्स चोरी से संबंधित कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राजपूर क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल में ही ग्रुप के 2 लेमन स्टार ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम कंपनी से जुड़े कई दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पैसिफिक ग्रुप के अलग-अलग कार्यालयों में इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर टैक्स चोरी से संबंधित कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। हालांकि, किसी गड़बड़ी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि इनकम टैक्स द्वारा नहीं की गई है।
बता दें कि इनकम टेक्स डिपार्टमेंट ने इस कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया है। टीम ने रेड की जा इतनी गोपनीय रखी गई है। सुबह ही टीम राजपुर थाने पहुंची यहां से सीधे फोर्स को साथ लेकर अलग अलग स्थानों पर जहां से बिल्डर के दफ्तर व अलग अलग स्थानों पर रेड की जानकारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

