देहरादून
Job: उत्तराखंड पुलिस में रखते हैं चाह, तो ख़ुशख़बरी है,Uk पुलिस में इतनी भर्ती…
देहरादूनः उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पुलिस विभाग द्वारा सीधी भर्ती का ऐलान किया गया है। कॉन्स्टेबल पद के लिए 1521 रिक्त पदों में सीधी भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को आधिकारिक पत्र लिखा है। ऐसे में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगले कुछ दिनों में पुलिस सीधी भर्ती आयोजन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक आरक्षी कॉन्स्टेबल संवर्ग के अंतर्गत होने वाली सीधी भर्ती में जनपदीय (नागरिक पुलिस) में (पुरुष) 785 और पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 जबकि फायरमैन पुरुष के 291 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगा। वहीं, इन रिक्त पदों पर महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती करने के साथ ही पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में कुल 1521 रिक्त पदों को सीधी भर्ती के द्वारा भरा जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2020 से कोरोना काल के चलते लंबित चल रही है। ऐसे में सामान्य दिनचर्या शुरू होते ही सोमवार देर शाम पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कार्मिक विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पुलिस में सीधी भर्ती की घोषणा की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

