देहरादून
Big Breaking: अभी-अभी सुरकंडा देवी मंदिर जा रहा वाहन खाई में गिरी, 15 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…
देहरादून। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगल की सुबह अमंगल लेकर आई है। देहरादून से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहा वाहन गहरी में जा गिरा है। वाहन में 15 लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वाहन दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुँचे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिमयारी गांव के लोग आज सुबह सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार खाई में गिरी। हादसा रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हुआ है। फुलेत गांव मालदेवता से लगभग 13-14 किमी की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई तो देखा कि सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्सी गाड़ी गिरी हुई थी।
पुलिस ने कार सवार घायलों को निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही गांव के है। हंसी-खुशी मां के दर्शन करने जा रहे लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर क्षेत्र में खैल गई है। तीन यात्रियों की हालत नाजुक बनी है। जबकि 12 घायल है।
घायलों की शिनाख्त
घायलों की पहचान कार चालक गंभीर पुत्र इंदर सिंह, आनंदी देवी पत्नी आनंद, रजनी देवी पत्नी सुरेंद्र, केशव रावत, कीडी देवी, कविता भट्ट पत्नी दिनेश भट्ट, मंजू पत्नी राजेंद्र, हिमांशु पुत्र गणेश, प्रियांशु पुत्र दिनेश, महादेव पुत्र खिलाना, राजेंद्र भट्ट पुत्र आनंद, सहदेव पुत्र खिलाना के रूप में रूप में हुई। सभी एक ही गांव के निवासी है। घायलों का दून और कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

