देहरादून
Big News: करण माहरा इस दिन संभालेंगे उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, विधानमंडल की होंगी बैठक…
देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा आगामी 17 अप्रैल को राजीव भवन में पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस विधानमंडल की बैठक की खबरें है। बताया जा रहा है कि माहरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं सभी विधायकों को 18 तारीख को विधानमंडल दल की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भव्य स्वागत का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटी को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस जनों ने नए प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी परिपेक्ष में महानगर देहरादून के समस्त पदाधिकारियों ने एक बैठक की, जिसमें स्वागत समारोह को लेकर चर्चा की गई। सभी जिला और शहर मुख्यालयों में स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अंतर्कलह की खबरों के लिए कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह का कोई मन भेद नहीं है। उन्होंने अपने सभी विधायकों को 18 तारीख को विधानमंडल दल की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उनके सभी विधायक युवा हैं, जोश से भरे हुए हैं और कर्मठ हैं। उन्होंने कहा सभी कांग्रेस के नेता एक मंच पर आएंगे और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

