देहरादून
योजना: कोरोना टीकाकरण को लेकर जानिए क्या है उत्तराखंड सरकार का पूरा प्लान…
देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। कावंड़ यात्रा को रद्द किया जा चुका है। इसके बाद सरकार ने अब कोरोना वैक्सीनेशन को चार माह में पूर्ण करने का लक्ष्य उठाया है। जिसके लिए अधिकारियों को आदेश भी दिए गए हैं। लेकिन सवाल ये है कि इस लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाएगा तो आज हम आपको धामी सरकार के पूरे प्लान के बारे में बता रहे हैं।
आपको बता दें कि सीएम धामी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य में टीकाकरण बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने कहा कि जो लोग टीकाकरण के दायरे में आते हैं उनका टीकाकरण अगले तीन से चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में अब तक 39.66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 10.52 लाख को दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में 16.66 लाख को पहली और 41 हजार से ज्यादा को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

