देहरादून
Video: पत्नी संग महासू देवता के द्वार पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक नृत्य में हुए शामिल, देखें वीडियो…
देहरादूनः उत्तराखंड में मतगणना से पहले सीएम धामी महासू देवता के द्वार पहुंचे है। मंगलवार को सीएम धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ चकराता के हनोल और महासू देवता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए जौनसारी पारंपरिक नृत्य में प्रतिभाग किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसे लोग खूब सराहा रहे है।
बता दें कि जैसे-जैसे मतगणना का दिन करीब आ रहा है। पार्टियों के दिल की धड़कन तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा समेत कई दलों के नेता मंदिर-मंदिर मठ-मठ में पूजा-अर्चना कर रहे हैं । इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह लखस्यार (चकराता) स्थित महासू देवता मंदिर में भगवान महासू के दर्शन किए। इस दौरान महासू देवता की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी ढोल बाजों के साथ उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया। तो वहीं सीएम धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी संग जनजातीय रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में लोक वाद्य यंत्रों के साथ हारूल तांदी नृत्य भी किया। इसके बाद उन्होंने जौनसार के हनोल मंदिर के दर्शन किए।
Video: पत्नी संग महासू देवता के द्वार पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक नृत्य में हुए शामिल, देखें वीडियो…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

