देहरादून
आरोप: विधायक महेश नेगी दिल्ली के नामी होटल में भी रुके थे, एसआईएस जुटा रही साक्ष्य
देहरादून। दुष्कर्म के मामले में घिरे विधायक की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
जांच में जुटी एसआईएस के हाथ लगातार महिला की तहरीर के आधार पर सुराग मिलते ही जा रहे हैं। अब पुलिस को इस बात के भी साक्ष्य मिल चुके हैं कि वे दिल्ली स्थित एक होटल में भी रुके थे।
इस होटल का जिक्र भी महिला ने शिकायत में किया था। इसके अलावा विधायक के एक मित्र के फार्म हाउस के संबंध में भी पुलिस ने सबूत जुटाए हैं।
विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद से यह जांच एसआईएस शाखा को दी गई है।
एसआईएस शाखा लगातार विभिन्न स्थानों पर जाकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस बीच मसूरी के एक होटल, विधायक हॉस्टल में उनके रुकने के साक्ष्य सामने आ चुके हैं।
इसके बाद पुलिस ने अन्य जगहों पर जाकर भी जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सूत्रों के अनुसार जानकारी के मुताबिक हाल में पुलिस दिल्ली भी गई थी। यहां पर एक नामी होटल का जिक्र महिला ने अपनी तहरीर में किया था।
इसके आधार पर पुलिस को होटल में विधायक की आईडी और अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी मिली है। बहरहाल मामले में अभी जांच जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel
