देहरादून
Big Breaking: चश्मा पहने को लेकर बंदर ने पर्यटक को गंगा में डुबाया, रेस्क्यू जारी, पर्यटक का कोई सुराग नहीं…

ऋषिकेश। योगनागरी से सट्टे पर्यटक स्थल मुनिकीरेती सच्चाधाम घाट से एक खबर सामने आ रही है। यंहा पर्यटक की जेब मे रखा चश्मा लेने की चाह में एक बंदर ने गंगा घाट पर बैठे एक सैलानी पर झपटा मार दिया। जिससे हड़बड़ा कर पर्यटक ने गंगा में छलांग लगा दी। साथी को डूबता देख व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उसके दोस्त ने भी गंगा में छलांग लगा दी। लेकिन तेज धाराओं में दोनो बहने लगे पास ही अन्य साथियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय व्यक्ति ने गंगा में बह रहे एक व्यक्ति को तक बचा लिया लेकिन एक पर्यटक गंगा की आगोश में समा गया है।
जिसकी सूचना पर जल पुलिस और sdrf गंगा की खाक छान रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नही लग पाया है। हुआ यूं कि बीते शाम 6 सदस्यों का दल लखनऊ से मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आया था। यंहा सच्चा धाम घाट पर गंगा का दर्शन कर किनारे बैठकर फ़ोटो शूट कर रहे थे।इसी बीच दुर्गेश गुप्ता (28) निवासी लखनऊ के चश्मे पर बंदर ने झपटा मार दिया।
जिससे हड़बड़ा कर उसने गंगा में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और ग्रुप के अन्य साथियों से पूछताछ जारी है। रेस्क्यू टीम में sdrf इंचार्ज कविंद्र सजवाण की टीम और जल पुलिस के जवान सुभाष ध्यानी शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


