देहरादून
सीएयू के भीतरी घात में नया मोड़, फाइनेंस से संबंधित मामले में बैंक को दोषी ठहराया..
देहरादून। सीएयू यानि उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में भीतरी घात ने नया मोड़ ले लिया है। अब सचिव माहिम वर्मा और बैंक पर भी फाइनेंस से सम्बंधित मामलों में मिलीभगत के आरोप लगने लगे हैं।
दरअसल, यह आरोप देहरादून निवासी रामेश्वर मिश्रा ने एक पत्र के माध्यम से लगाये हैं। आरोप है कि एसोसिएशन के खाते में धन के मामलों में बहुत अनियमितता बरती गई है जिसमे सचिव माहिम वर्मा और संबंधित बैंक दोषी हैं।
मामले में पूर्व काबीना मंत्री एवं सीएयू के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को बाहरी हाथों गिरवी रख दिया गया है।
आरोप यह भी हैं कि बैंक बिना कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षरों के वितीय लेन देन करता रहा। जिससे बैंक और एसोसिएशन के सचिव की अनियमितता प्रदर्शित हो रही हैं।
उन्होंने बैंक पर सीएयू के खाते संचालन उचित औऱ बैध तरीके से न होने का भी गंभीर आरोप लगाया है। बहरहाल एसोसिएशन में आरोप प्रत्यऱोप का दौर जारी है समस्याओं का समाधान कब तक हो पायेगा या फिर स्थिति धरातल पर कब सुधर पाएगी। यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
