देहरादून
खुशखबरीः अब उत्तराखंड में उठाए मरीन ड्राइव का लुत्फ, ऋषिकेश-श्रीनगर के बीच करें खूबसूरत सफर…

ऋषिकेशः तीर्थनगरी ऋषिकेश में दुनियाभर से सैलानी घुमने आते है। यहां पर्यटकों की आवाजाही दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अब यहां आने वाले सैलानियों और राज्यवासियों के लिए खुशखबरी है। ऋषिकेश से बदरीनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर भी आसान होने जा रहा है। कौड़ियाला के पास मरीन ड्राइव जिसका, स्थानीय नाम माला खूंटी है, पर खूबसूरत पुल बनाया गया है। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गंगा नदी पर पिलर की मदद से नया पुल बनाया जा रहा था, जो कि अब बनकर तैयार है। पुल न होने की वजह से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
आपको बता दें कि पुल का निर्माण ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। ऋषिकेश के पास मरीन ड्राइव बनाया गया है। जिसके बाद लोगों को मरीन ड्राइव की सैर का मजा लेने के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। वो ऋषिकेश में ही मरीन ड्राइव से लेकर एडवेंचर स्पोर्ट्स तक का लुत्फ उठा सकेंगे। इस पुल के निर्माण से अब गंगा में पानी बढ़ता था तो इस जगह सड़क पर पानी आ जाता था, जिससे हादसों का डर बना रहता था। आवागमन में परेशानी भी होती थी। सफर आसान बन सके, इसके लिए यहां पर खास तरह के पुल निर्माण की जरूरत थी। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से खुबसूरत पुल बनाया गया है। पुल निर्माण के लिए यहां सड़क को आठ से दस मीटर ऊपर उठाने के बाद बड़ा आरसीसी पुल बनाया गया है। पुल पर आवागमन शुरू हो गया है, यात्री राहत महसूस कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Whales: Giants of the Ocean
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार




















Subscribe Our channel


