देहरादून
नवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्याओं को भोजन करा कर लिया आशीर्वाद…
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं। आज उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून मुख्यमंत्री स्थित अपने निवास पर नवमी पर कन्या पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने नौ कन्याओं को भोजन करा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इन दोनों दिन कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। मां दुर्गा का यह स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाला है। साथ ही नवें दिन देवी स्वरूप 9 कन्याओं को भोजन करवा कर उन्हें वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज कुंभ मेल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
बिना परीक्षा स्टेट बैंक में मैनेजर बनने का मौका, ₹1.05 लाख तक मिलेगी बेसिक सैलरी
12 दवा दुकानों का परीक्षण, 3 पर क्रय-विक्रय रोक
मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे
