देहरादून
आदेश: 15 दिन के भीतर नहीं किया प्रमोशन पर पद जॉइन, तो शिक्षकों का प्रमोशन होगा रद्द
देहरादून। उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी से लेक्चरर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों ने 15 दिनों के भीतर यदि प्रमोशन के पद पर कार्यभार ग्रहण न किया तो उनका प्रमोशन निरस्त हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी से लेक्चरर के पद पर 1200 से अधिक शिक्षकों के प्रमोशन किए गए थे। प्रमोशन के बाद विभाग की ओर से 28 अक्तूबर को इन शिक्षकों की तैनाती के आदेश किए गए थे।
आदेश में कहा गया कि शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर प्रमोशन के पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अब तक कई शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन शिक्षकों ने कुछ दिक्कतें बताते हुए इसके लिए कुछ और समय दिए जाने के लिए आवेदन किया है।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को इसके लिए 15 दिन का और समय दिया गया है। यदि इसके बाद भी इन शिक्षकों ने प्रमोशन के पद पर कार्यभार ग्रहण न किया तो इन शिक्षकों के प्रमोशन खुद ही निरस्त समझे जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel