देहरादून
Big Breaking: कुछ ही देर में देहरादून पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, जानिए क्यों है ये दौरा खास क्या मिलेगी सौगात…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार जोरों शोरो से हो रहा है। चुनाव में जान फूंकने पीएम मोदी कुछ ही देर में देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद एक बजे हेलीकाप्टर से परेड मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। परेड मैदान में वह प्रदर्शनी का अवलोकन कर 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी का तीन माह में यह तीसरा उत्तराखंड दौरा है। पिछले कुछ समय से राज्य में राजनीतिक उठापटक चल रही है। ऐसे में भाजपा विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।आज उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जिन योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं, उनमें 8600 करोड़ की लागत से बनने वाला दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (इकोनामिक कारिडोर) भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस आर्थिक गलियारे दिल्ली और देहरादून की दूरी मात्र 2 घंटे के लगभग की रह जाएगी। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की इस रैली को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे ‘विजय संकल्प रैली’ नाम दिया गया है और इसे राज्य में चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है। उत्तराखंड में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां काफी दिनों से शुरू हो गई थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

