देहरादून
राजनीति:ट्विटर बना चुनावी दंगल, सोशल मीडिया पर हो रही बहस…
देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की सभी पार्टियों के बीच में मनमुटाव और दरार साफ तौर पर देखी जा रही है। इस बार विधानसभा के चुनाव अधिक रोचक और मजेदार होने वाले हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव भाजपा एवं कांग्रेस पार्टियों के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि इस बार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने भी लोगों का दिल जीतने के लिए चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है।
इसी बीच उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और आम आदमी पार्टी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बीच ट्विटर पर तीखी बहस और वॉर देखने को मिली। दिल्ली के बाद उत्तराखंड की जनता का दिल जीतने आम आदमी पार्टी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पहुंचे थे।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के ऊपर कई सवाल किए थे। उन्होंने उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान त्रिवेंद्र सरकार को 4 साल में प्रदेश के लोगों के हित में किए गए पांच कार्य बताने की खुली बहस की चुनौती दी थी।
इस चुनौती पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सिसोदिया को जबाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने चार साल में 500 से ज्यादा जनहित की योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि शायद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री खुद कुछ योजनाएं शुरू नहीं कर पाए होंगे, इसलिए वह हमसे योजनाएं जानना चाहते हैं ताकि अपने प्रदेश में भी इन्हें लागू कर सकें। उन्होंने आगे भी कहा कि वह सभी कामों की पूरी जानकारी डाक के माध्यम से उन्हें भेज रहे हैं। इसके साथ ही वह जहां चाहें, बहस कर सकते हैं। चाहे तो दिल्ली बुला लें या फिर यहीं आ जाएं। हम हर सवाल का जवाब देंगे। जब काम गिनवाएंगे तो दिल्ली सरकार को पता चलेगा कि हमारी सरकार, उनसे बेहतर है।
जिसके बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को उनसे बहस करने का चैलेंज किया। जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने भी ट्विटर पर उनको रिप्लाई करते हुए बहस की जगह और समय बताने का आग्रह किया। दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर तीखी बार देखने को मिली और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की पार्टी के ऊपर जमकर कीचड़ उछाला और काफी तंज भी कसे।
क्या यह ट्वीट दंगल ट्वीटर तक ही सिमटकर रह जायेगा या दोनों दिग्गज नेता आमने सामने भी विकास के मुद्दे पर बहस करेंगे। इस दंगल का असली किंग कौन है ये तो जब दोनों दिग्गज होंगे आमने सामने तब पता चलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel