देहरादून
Big News: राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को हाईकमान ने सौपी उत्तराखंड की ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश…
देहरादून: बीजेपी आलाकमान ने उत्तराखंड के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य में एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के लिए अपने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड का बीजेपी ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) March 14, 2022
मीडिया रिपोर्टस भारतीय जनता पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। भाजपा संसदीय दल ने उत्तराखंड में सरकार गठन के लिए जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ-साथ रघुवर दास को भी यूपी का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड बीजेपी में आजकल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाओं का दौर है। इस बीच दोनों ऑब्जर्वरों की नियुक्ति से उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड में तस्वीर साफ हो जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

