देहरादून
Big breaking: ऋषिकेश की मेयर पर अनुशासनहीनता का आरोप, जारी हुआ नोटिस…

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी नेताओं को एक हफ्ते का समय दिया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान के आधार पर ये नोटिस बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भले ही अनुशासनहीनता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते रहे लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा समय समय पर ऐसे कार्य किए जाते रहते हैं जो पार्टी के लिए मुसीबत बन जाते हैं। इसी कड़ी में अब ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
आपको बता दें कि अनिता ममगाईं ने 2018 में जीत हासिल कर ऋषिकेश निकाय में भाजपा का डेढ़ दशक का सूखा खत्म किया था। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी वीना दीप शर्मा को को 11164 मतों के अंतर से पराजित किया था। लेकिन अब इन्हें अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


