देहरादून
राहतः उत्तराखंड में आने के लिए बदल रहे है नियम, अब ऐसे मिलेगी राज्य में एंट्री…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का कहर होता देख अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। कुछ सख्ती और कुछ रियायत के साथ राज्य में काम हो रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही सरकार अब अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को राहत देने की तैयारी में है। इसके तहत बाहर से आने वालों को बार्डर व रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र दिखाने के लिए रोकने से छूट दी जा सकती है। माना जा रहा कि कोविड कर्फ्यू की अगली एसओपी में इसका प्रविधान किया जा सकता है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर में काफी गिरावट आ चुकी है। कई जिलों में अब कोरोना के पॉजिटिव केस भी नहीं आ रहे हैं। अभी विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोरोना वैक्सीन की 15 दिन पुरानी डबल डोज का प्रमाण पत्र दिखाने या फिर आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट पर ही प्रवेश की अनुमति है।उत्तराखंड आने के लिए बार्डर पर अब आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार इस व्यवस्था को खत्म करने जा रही है।
बता दें कि बार्डर पर चेकिंग के नाम पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग जाती हैं। जाम के झाम में लोग फंस जाते है। अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है। सीएम ने उच्चाधिकारियों को आरटीपीसीआर की बाध्यता को खत्म करने के लिए कह दिया हैं। कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन में अब यह व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि राज्य में तीन अगस्त तक कर्फ्यू जारी है। नई एसओपी दो अगस्त तक आने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

