देहरादून
दुखदः नही रहें उत्तराखंड BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक, दून में ली अंतिम सांस, CM धामी ने जताया शोक…
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।वहीं उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। गांववासी के निधन से बीजेपी को क्षति पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहन सिंह रावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। रावत, पौडी गढ़वाल जिले के पौडी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य थे। पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र ने अंतिम सांस ली। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह सरल–सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। बता दें कि अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे।
वहीं सीएम धामी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

