देहरादून
काउंटिंग: कल निकले रूट देखकर, राजधानी मे चुनाव काउंटिंग पर रूट डायवर्ट…
देहरादून। कल यानी 4 जून को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट में मतगणा होनी हैं। कुल 10 विधानसभा की मतगणना देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होनी है। मतगणना के दौरान यातायात के सुचारू रहे ऐसे मे ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट व्यवस्था की गई है।
मतगणना स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के 100 मीटर परिधि में सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. 4 जून की सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मालदेवता और थानों रोड की तरफ से कोई भी भारी वाहन स्टेडियम की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज गेट से केवल मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी, मतदान अभिकर्ता, प्रत्याशी और पासधारक मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा रिंग रोड और सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से रायपुर चौक और 6 नंबर पुलिया से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम तक किसी भी प्रकार से भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए हैं. सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है. साथ ही महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली मतगणना के दिन सुबह से रात तक रूट डायवर्जन किया गया है. जिससे आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
