देहरादून
लपेटा: सात सौ साहसिक गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों के भी होंगे कोरोना टेस्ट, लापरवाही का आलम
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में साहसिक गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों की छोटी सी भूल बड़ी लापरवाही बन सकती है। करीब 700 कारोबारियों के कोरोना टेस्ट होने हैं।
क्योंकि बीते दिनों 16 कारोबारी कोरोना की चपेट में आकर आइसोलेशन में भर्ती हैं। लिहाज सुरक्षा के दृष्टिगत सभी कारोबारियों के टेस्ट होने जरूरी हैं, क्योंकि वायरस का प्रकोप ही ऐसा है।
आपको बता दें, विश्व प्रसिद्ध राफ्टिंग कारोबार से जुड़े कारोबारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खास बात ये है कि कई समय बाद राफ्टिंग व्यवसाय को खोल दिया गया था। जिसके बाद से सैकड़ों की तादात में बाहर से आने वाले सैलानियों का रिवर राफ्टिंग को लेकर जमावड़ा शुरू हो गया था।
ऐसे में राफ्टिंग कारोबारियों में ही कोरोना की पुष्टि हो गई है। जिनमे राफ्टिंग गाइड,कैंपिंग से जुड़े कारोबारी औऱ कर्मचारी शामिल हैं। जिन्हें मुनिकीरेती ऋषिलोक में आइसोलेट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर जगदीश जोशी ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक राफ्टिंग से जुड़े कारोबारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद करीब 700 कारोबारियों के सैम्पल लिए जाने हैं। बहरहाल पॉजिटिव केस को आइसोलेट कर दिया गया है। बताया पर्यटकों से कोरोना वायरस आया है या यंही स्थानीय स्तर पर कारोबारियों को कोरोना हुवा है इसके संबंध में नहीं कहा जा सकता।
लापरवाही भी बरती गई
इसमे कोई दोहराई नही है कि सरकार से राफ्टिंग को राहत दिए जाने के बाद कारोबारी और पर्यटक लापरवाह हो गए थे। बिना मास्क के सैलानी और कारोबारी कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नही रखा जा रहा है। वैसे भी सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा। लेकिन स्थितियां धरातल पर नहीं दिख रही हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

