देहरादून
झटका: कमेटी अध्यक्ष सुबोध का बयान उत्तराखंड को 4000 करोड़ का झटका, कोरोना महामारी है इसकी वजह
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते हुए नुकसान का आकलन के लिए बनी मंत्रिमंडल की एक उप-समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस मामले में अब इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश को करीब 4000 करोड़ का नुकसान होने की बात सामने आई है।
लॉकडाउन की वजह से पूरे देश की तरह उत्तराखंड को राजस्व का भारी नुकसान हुआ। अप्रैल के अंत में कैबिनेट की बैठक में एक उप-समिति बनाकर राज्य को हुए नुकसान का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
अनुमान के अनुसार उत्तराखंड को राजस्व के रूप में पहले महीने ही करीब 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ था। उप समिति पर न केवल राज्य में हुए नुकसान का आकलन करने की जिम्मेदारी थी। बल्कि इस नुकसान से पार पाने के सुझाव भी देने के लिए कमेटी को अधिकृत किया गया था।
कमेटी के अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के चलते 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। खास बात यह है कि 750 करोड़ का नुकसान अकेले जीएसटी से राज्य को हुआ है।
इस तरह प्रदेश में जीएसटी से अब तक कुल 2200 करोड़ का नुकसान राज्य को हो चुका है। तीन सदस्यीय इस उप-समिति में अध्यक्ष कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को बनाया गया था। जबकि राज्यमंत्री धन सिंह रावत और रेखा आर्य को इसका सदस्य बनाया गया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

