देहरादून
बिग ब्रेकिंग: पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा गिरफ्तार..
देहरादून। अमित रतूड़ी
राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ लोगों के साथ मिलकर सड़क की बदहाली को लेकर सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच लोगों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
शनिवार को रायवाला में खस्ताहाल सड़कों की बदहाली को लेकर पूर्व मंत्री दिनेश धनै के पुत्र कनक धनै अपने साथ कुछ लोगों को लेकर सड़क पर धरना प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा ने का प्रयास किया लेकिन उनकी पुलिस से ही नोक झोंक होने लगी। आरोप है कि रायवाला से चार ग्रामसभा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले काफी दिनों से खस्ताहाल है।
जिसको लेकर मंत्री के बेटे ने शनिवार को जिम्मेदार महकमों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी हेमन्त खंडूरी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिनकी पहचान कनक धनै पुत्र दिनेश धनै निवासी खांडगांव नंबर 2 थाना रायवाला,मनजीत नेगी,गौरव धनाई पुत्र गोविंद सिंह, राहुल पुत्र मनोहर सिंह ठाकुर,अभिषेक रावत पुत्र बचन सिंह रावत उक्त पांचों व्यक्तियों को माननीय उप जिलाधिकारी न्यायालय पेश किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel