देहरादून
Uttarakhand News: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना इंचार्ज को बदल इन्हें सौंपी जिम्मेदारी…
Uttarakhand News: देहरादून के कोतवाली कैंट क्षेत्र अंतर्गत बीते रविवार तड़के सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे सिपाही खनन तस्कर द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में एसएसपी दून ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने थाना इंचार्ज के ट्रांसफर के आदेश जारी किए है।
बताया जा रहा है कि एसएसपी की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि निरीक्षक नागरिक पुलिस सम्पूर्णानन्द गैरोला, वाचक, पुलिस कार्यालय से रिक्ति के सापेक्ष थाना प्रभारी कैण्ट के पद पर स्थानान्तरित / नियुक्त किया जाता है। सम्बन्धित निरीक्षक को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल नवनियुक्ति स्थान हेतु रवाना होकर अनुपालन से अवगत कराना सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि इससे पहले सीएम के निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने उपरोक्त प्रकरण में वांछित चारों अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन पर ईनाम घोषित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने उपरोक्त घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सम्बन्धित थाना प्रभारी को हटाते हेतु जांच एस0पी0 क्राइम देहरादून से कराने के निर्देश भी दिए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
