देहरादून
Uttarakhand News: एसएसपी का बड़ा फैसला, इन पुलिसकर्मियों के तबादलों पर लगाई रोक…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व में किए 09 दरोगाओं के तबादले पर रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईजी गढ़वाल की ओर से बीते सोमवार को 15 दरोगाओं के तबादले किए गए थे। इन दरोगाओं को 31 मार्च तक रिलिव करना था। जिसमें देहरादून के भी नौ दरोगा शामिल थे। लेकिन दून के दरोगाओं के तबादलों पर एसएसपी / डीआईजी ने रोक लगा दी है।
बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दरोगाओं की कमी का हवाला देते हुए नए दरोगा आने तक रिलीव करने से मना कर दिया।
इनका हुआ था तबादला
- भुवन पुजारी को देहरादून से पौड़ी,
- जगत सिंह को देहरादून से उत्तरकाशी,
- सयद्दुल बहार को देहरादून से पौड़ी,
- अनीता को देहरादून से पौड़ी,
- पंकज कुमार को देहरादून से चमोली,
- नरेंद्र पुरी को देहरादून से चमोली,
- किशन देवरानी को देहरादून से चमोली,
- मोहम्मद यासीन को देहरादून से टिहरी गढ़वाल,
- दर्शन प्रसाद काला को देहरादून से टिहरी गढ़वाल

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

