देहरादून
उत्तराखंड का अजब हाल, योजनाओं के फेरबदल में चार साल भटकती रही बेटियां, विभाग ने सरेंडर किए लाखों…
देहरादून: उत्तराखंड के भी अजीब हाल है। योजनाएं तो बहुत है लेकिन योजनाओं में इतने पेच है की बेटियां भटकने को मजबूर है और विभाग लाखों रुपए सरेंडर कर रहे हैं। जी हां आपको अजीब लगेगा लेकिन 2017 में इंटर पास बेटियां नंदा गौरा कन्या धन के लिए समाज कल्याण विभाग और महिला तथा बाल विकास विभाग में चार साल से भटकती रहीं। इधर, समाज कल्याण निदेशालय ने इस योजना के 13.50 लाख रुपये सरेंडर कर दिए है। योजना के उलझे नियम के कारण बेटियां लाभ लेने से वंचित रह गई।
आपको बता दें कि नंदा देवी कन्या धन योजना के तहत वर्ष 2016 तक इंटर पास होते ही बेटियों को 50 हजार रुपये दिए जाते थे। लेकिन वर्ष 2017 में शासन ने योजना का नाम नंदा गौरा कन्या धन योजना रखा और महिला तथा बाल विकास विभाग को सौंप दिया। अब 50 हज़ार की धनराशि सात चरणों में बांट गई। पहला चरण जन्म होने पर पांच हजार, फिर एक साल, आठवीं, 10वीं व 12वीं पास होने पर पांच-पांच हजार, स्नातक करने पर 10 हजार व शादी करने पर 16 हजार किया गया। इसके बाद वर्ष 2019 में शासन ने फिर नियम बदल दिए। सात चरणों में मिलने वाला नंदा गौरा कन्या धन दो चरणों में किया गया। बेटियों को जन्म के समय 11 हजार व इंटर करने पर 51 हजार रुपये किए गए। लेकिन इन योजनाओं के फेरबदल से बेटियों की फजीहत हो गई। निदेशालय ने इस योजना का 13.50 लाख रुपये सरेंडर कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

