देहरादून
Success Story: देहरादून का 19 वर्षीय छात्र ऐसे कर रहा सालाना 10 लाख की कमाई, ‘दिल से चॉकलेट’ ने जीता दिल…
Success Story: कोरोना के कारण देश में लगे लॉकडाउन (Corona Lockdown) की वजह से कई परिवार बिखर गये हैं। रोजगार नहीं होने की वजह से गरीब और मजदूर वर्ग के सामने आर्थिक संकट बड़ी समस्या बन कर खड़ी थी। इस बीच देहरादून के यक्ष ने अपना चॉकलेट बनाने का बिजनेस शुरू कर मिसाल कायम की है। यश की दिल से चॉकलेट ’ (Dil Se Chocolate Dehradun) सबका दिल जीत रही है। वह अब 10 लाख रुपए सलाना कमा रहें है। साथ ही लोगों के समक्ष एक मिसाल भी कायम कर रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के यश सिंघल ने शिमला के IHM से होटल मैनेजमेंट की डिग्री पूरी करने से पहले ही कैनाल रोड पर ‘दिल से चॉकलेट’ की फैक्ट्री शुरू की। उनकी मेहनत सफल हुई और देहरादून में आज ‘दिल से चॉकलेट’ लोगों के दिलों पर राज कर रही है। उनकी ओरयो, पान, कॉफी, इलायची, गुलाब फ्लेवर वाली चॉकलेट लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं। बताया जा रहा है कि यश अब सालाना करीब 9 से 10 लाख रुपये कमा लेते हैं। उनकी चॉकलेट ने दून का दिल जीत लिया है।
मेहनत और जज्बे के दम पर कम उम्र में सफल बिजनेसमैन बन यश सिंघल दूसरे युवाओं के लिए मिसाल पेश कर रहे है। यक्ष अपने बिजनेस के अलावा समाज सेवा से भी जुड़े रहते हैं। वह अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रहे है। अपने स्टार्टअप से वह युवा उद्यमी के रूप में महीने में हजारों रुपये कमा रहा है। साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

