देहरादून
Breaking: ऋषिकेश में इस तारीख को आ रहे सूफी गायक कैलाश खेर,आइए जरूर…
ऋषिकेश: चलिए ऋषियक्ष संगीत समारोह में…जी हाँ तीर्थ नगरी एक और शानदार अंतराष्ट्रीय इवेंट का गवाह बनने जा रही है। इस बार संगीत के सुर गूजेंगे गंगा तीरे. एंट्री निशुल्क है। कोई भी आ सकता है और संगीत का आनंद ले सकता है. 14 और 15 मई को मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान और परमार्थ में इस बार ऋषिकेश संगीत समारोह आयोजित होने जा रहा है। यह दो शिफ्ट में होगा सुबह और शाम । सुबह परमार्थ आश्रम में और शाम को पूर्णानंद ग्राउंड में।
समारोह के बारे में गंगा रिसोर्ट में प्रेस वार्ता की गयी जिसमें बताया गया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह समारोह आयोजित हो रहा है। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार इसको आयोजित कर रहा है। जिसे संगीत नाटक अकादमी, उत्तराखंड पर्यटन और बाबा कुटानी हैंडपैन के साथ संयुक्त रूप से यह आयोजित हो रहा है। दो दिन के इस समारोह में संसदीय कार्य और संस्कृति मंत्री राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे मौजूद। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 एवं 15 मई को ऋषिकेश संगीत समारोह 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसे संगीत नाटक अकादमी, उत्तराखंड पर्यटन और कुटानी हैंडपैन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
आकर्षण का केंद्र रहेंगे-
प्रसिद्द नाम हैं जो आ रहे हैं और परफॉर्म करेंगे कैलाश खेर, बाबा कुटानी (सुमित सिंह कुटानी हैंडपैन के साथ) रूद्र वीणा वादक बहाउद्दीन डागर, इंडियन जैम प्रोजेक्ट, सूर्य गायत्री सहित राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ख्याति के कलाकार शामिल होंगे. इस दौरान वर्कशॉप भी आयोजित होंगी इसलिए संगीत के बारे में काफी बेसिक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel