देहरादून
सिनेमा: पहाड़ की हसीन वादियां खूब हो रही कैमरे में कैद, मसूरी में वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, देखिए वीडियो…
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों को उत्तराखंड के विभिन्न लोकेशन फिल्म शूट के लिये काफी पंसद आ रही है वही उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्म नीति के तहत बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों को दी जा रही सुविधाओं के कारण उत्तरखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग फिल्मों, एलबम और वैब सीरिज की शूटिंग हो रही है वही कई बिडी फिल्मों की मसूरी में शूटिंग हो चुकी है।
बड़े अभिनेताओं पर उत्तराखंड में कई दृश्य फिल्माए जा रहे हैं साथ ही लगातार बड़े अभिनेता यहां आ रहे हैं हाल ही के दिनों में अक्षय कुमार मिथुन चक्रवर्ती शिल्पा शेट्टी टाइगर श्रॉफ चंद्रचूर सिंह भूमि पेडनेकर के साथ ही कई जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता उत्तराखंड के साथ मसूरी पहुचकर बई बडी फिल्मों के दुश्य फिल्मा चुके है।
इन दिनों बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत वेब सीरीज गंस एंड गुलाब की शूटिंग पहाड़ों की रानी मसूरी में की जा रही है झड़ीपानी बर्लोगंल क्षेत्र में वेब सीरीज की शूटिंग में अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए यहां पर रेस्टोरेंट का सेट लगाया गया है जहां पर राजकुमार राव एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म के लाइन डायरेक्टर अमित मेहता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग देहरादून और मसूरी में की जा रही है उन्होंने बताया कि यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है और अस्सी नब्बे के दशक को दृश्य फिल्माया गया है उन्होंने कहा कि फिल्म में दक्षिण भारत के मशहूर कलाकार टीजे भानु और दक्षिण भारत के सुपरस्टार दुल्कर सलमान ,सतीश कौशिक सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में है इसके डायरेक्टर राजेन्द्र डीके हैं जिन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है वह उनकी पहली फिल्म 1999 है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है साथ ही स्थानीय प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहा है आने वाले समय में उत्तराखंड मैं बॉलीवुड के कई बडे निर्माता-निर्देशक फिल्म की शूटिंग के लिए आ रह है जिससे मसूरी और आसपास के क्षेत्र के लोगों के व्यवसाय में वृद्धि हो रही है वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

