देहरादून
शोक: कर्मठ कार्यकर्ता का चले जाना सबसे बड़ा दंश, दिलों में याद रखकर कार्यकर्ता का सम्मान
देहरादून। ऋषिकेश कांग्रेस भवन में कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनको याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा शिवमोहन अल्प आयु में इस संसार को छोड़ गये यह बहुत ही दुखद और असहनीय घटना है।
जिससे कांग्रेस परिवार टूट गया है उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी के चार वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस व कांग्रेसियों को जोड़ने काम किया साथ ही हर वर्ग के लोगों को सम्मान देना उनकी आदत में सुमार था, वह समाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा लोगों की सेवा का भाव रखते थे उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उनके चले जाने का दंश तो कभी भुलाया नहीं जा सकता लेकिन उनकी छवि को दिलों में रखकर उन्हें श्रद्धांजलि जरूर दी जा सकती है।
प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि स्व० शिव मोहन मिश्र के कांग्रेस संगठन के लिये दिये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ना ही उनकी पूर्ति की जा सकती है वे हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेंगे ।
श्रद्धांजलि सभा में अरविन्द जैन,प्रदीप जैन,डा० केएस राणा, जय सिंह रावत,पार्षद मनीष शर्मा,पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद जगत नेगी,पार्षद शकुन्तला शर्मा,पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार,पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, नन्द किशोर जाटव,
विजयपाल सिंह रावत,प्यारे लाल जुगरान, राजेन्द्र गैरोला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, युंका अध्यक्ष अमरजीत धीमान, विजयपाल पंवार,तनवीर सिंह,जयपाल सिंह,
मनोज गुसाँई,अशोक शर्मा, प्रिंस सक्सेना,संजय शर्मा, राजेश शाह, जीतू मुखर्जी, गौरव यादव गोल्डी, सोनू पाण्डेय, ओम सिंह पंवार, लवीश, अमरजीत पासी,जगजीत सिंह जग्गी, दीपक जाटव,चन्द्रकान्ता जोशी,
उमा ओबरॉय, राजेश कुमार, संजय टण्डन, प्रवीण गर्ग, जितेन्द्र यादव, विवेक तिवारी, गब्बर सिंह कैन्तुरा, पुरंजय भारद्वाज आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
