उत्तराखंड
Big breaking: बरसात का कहर या सरकारी मशीनरी की लापरवाही, देहरादून मार्ग का पुल धराशाही, देखिए वीडियो…

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को ऋषिकेश-जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच रानीपोखरी में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं गंगोत्री राजमार्ग पर फकोट के पास आल वेदर रोड का हिस्सा बह गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। भिन्नु गदेरे के उफान पर आने से सड़क बही है। अब कुछ दिन तक गंगोत्री राजमार्ग बंद रहेगा। जगह जगह से सड़क धंसने पुल बहने की खबरों से सरकारी मिशनरी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोग निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता को हादसों की वजह बता रहें हैं।
दूसरी ओर भारी बारिश के चलते यहाँ मालदेवता –सहस्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में समा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना खेरी गांव की है। सड़क धंसने से अब तक दो वाहनों के भी बहने की सूचना मिल रही है। सूचना मिलते ही रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंचे औऱ उन्होंने स्थिति का जायजा लिया हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार और बुधवार को हुई अतिवृष्टि से सड़कों और भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई पुल और पुस्ते भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, दून-मसूरी मार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दिनभर रुक-रुककर भूस्खलन होता रहा। कुमाऊं में भी सीमांत इलाकों में संपर्क मार्ग अवरुद्ध है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं में भारी बारिश हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


