देहरादून
स्मरण: स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, कांग्रेस ने किया आंदोलन कर्ताधर्ताओं को याद
ऋषिकेश। कृष्णा कोठारी
राज्य स्थापना दिवस के मौक़े पर कांग्रेस जन सहायता कार्यालय श्यामपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में स्व० इन्द्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व उत्तराखण्ड के शहीदों के लिये मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। इसके अलावा आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज हमारे राज्य का २१वॉं स्थापना दिवस है, जिस भावना के लिये हमारे शहीदों व आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण का स्वप्न देखा था वह आज भी अधूरा है
आज भी युवा रोज़गार के सपने देख रहा है आज भी प्रदेश का व्यापारी अपने व्यापार की प्रगति के लिये सरकार की ओर देख रहा है, जबकि पहाड़ में रहने वाले लोग स्वास्थ्य, शिक्षा व रोज़गार के इंतज़ार में बैठे हुए हैं। लेकिन भाजपा की सरकार पलायन रोकने,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोज़गार के नाम पर सत्ता में आई और हर मोर्चे पर विफल नज़र आ रही है।
पूर्व मंडी सभापति जय सिंह रावत ने कहा कि जिन लोगों के बलिदान से ये राज्य बना आज उन लोगों की अनदेखी की जा रही उनकी शासन और सत्ता में कोई भागीदारी लेना तो दूर उनकी सुनने को भी सरकार तैयार नहीं है और तो और सरकार ने जिन शहीदों के बलिदान पर ये लोग कुर्सी पर विराजमान हुऐ ऋषिकेश में उन्हीं लोगों के स्मारक तोड़ दिए गए।
इस मौके पर वेद प्रकाश शर्मा,जय सिंह रावत,कमला नेगी,इंदु थपलियाल,अरुणा शर्मा,सरोजिनी थपलियाल,शीला ध्यानी,चन्द्रकान्ता जोशी,बृजमोहन कण्डवाल,लोक बहादुर थापा,सुधीर लखेडा,देवी प्रसाद व्यास,युद्धवीर चौहान,बलबीर नेगी व सोहन रौतेला को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विजयपाल सिंह रावत,दिनेश चंद्र मास्टर जी,आशा सिंह चौहान, सतीश रावत,कुसुम जोशी, रतन देव रयाल, गब्बर कैंतुरा, हरेंद्र सिंह,निर्मल सिंह,शिवेक बलूनी,बॉबी रांगड़, लक्ष्मण सिंह चौहान, अर्जुन रांगड़,बर्फ सिंह पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel