देहरादून
Good News: देहरादून के हजारों घरों में PNG कनेक्शन लगाने का काम हुआ पूरा, जानें कब शुरू होगी सप्लाई?
देहरादूनवासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही दून वासियों के घरों में सीधे गैस आएगी। जी हां बताया जा रहा है कि गेल कंपनी अगले महीने से घर-घर पाश्च्युराइड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डालने का काम पूरा हो गया है। दून के करीब 31 हजार घरों में पीएनजी पहुंचाने के लिए कनेक्शन लगाए गए है। जल्द ही इसमें सप्लाई होने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसारस नए वित्त वर्ष से गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) की ओर से दून के सभी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) मिलनी शुरू हो जाएगी। शिमला बाईपास क्षेत्र के देवलोक एवं ओएनजीसी कालोनी में सप्लाई को लेकर परीक्षण किया गया था। इसी क्रम में अन्य क्षेत्रों में भी गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में देवलोक एवं ओएनजीसी कालोनी के तकरीबन 90 घरों में गैस पहुंचाने का काम किया जा चुका है। बंजारावाला, देहराखास, हरिद्वार बाईपास, जोगीवाला क्षेत्रों में इस सत्र से पीएनजी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एलपीजी की अपेक्षा पीएनजी 70 प्रतिशत सस्ती है।
गौरतलब है कि गेल की ओर से दून में पाइप्ड नेचुरल गैस प्रोजेक्ट को शुरू हुए तकरीबन पांच वर्ष हो गए हैं। नेचुरल गैस की लाइन हरिद्वार से देहरादून तक लाई जा चुकी है।कंपनी की ओर से करीबन 31 हजार घरों में कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। वहीं तकरीबन 70 हजार कनेक्शन का जरिस्ट्रेशन कंपनी को मिल चुका है। गैस स्टोर के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में प्लांट बनकर तैयार हो गया है। यहां से घरों एवं पीएनजी पंपों के लिए गैस सप्लाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel