देहरादून
Big News: धामी कैबिनेट में इन नए चेहरों को मिल सकती है एंट्री, इन्हें मिल सकता है आराम, पढ़े रिपोर्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड में हर किसी की निगाहे धामी कैबिनेट पर टिकी हुई है। सियासी गलियारों में नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी कैबिनेट 2.0 में अधिकांश नये चेहरे देखने को मिल सकते हैं। उत्तराखंड में सीएम समेत 12 सदस्यीय कैबिनेट में इस बार कम से कम 5 चेहरे बदले जाने की पूरी उम्मीद है। इसकी एक बड़ी वजह नेताओं का दलबदल है तो दूसरी बड़ा कारण पुराने मंत्रियों की नयी भूमिकाएं भी। साथ ही कई ऐसे चेहरे भी है जिन्हें विश्राम दिया जा सकता है और उन्हें संगठन में अहम पद दिए जा सकते हैं। वहीं इस बार महिला विधायकों को भी ज्यादा संख्या में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 20 नए चेहरों को मौका दिया था और इसमें 12 ने जीत हासिल की थी। जबकि 47 में से 35 पुराने चेहरों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। राज्य में बीजेपी के 47 विधायकों में से 12 पूर्व मंत्री हैं। जिसमें से आठ पिछली धामी सरकार में मंत्री थे। इस बार बीजेपी की महिला विधायकों की संख्या भी छह है। लिहाजा सभी को कैबिनेट में शामिल करना आसान नहीं है। पार्टी इसके लिए फार्मूला तैयार कर रही है। ताकि सभी क्षेत्र और जातीय समीकरणों को साधा जा सके। फिलहाल राज्य में प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन रामदास, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, प्रीतम सिंह पंवार, खजानदास, रितु खंडूरी, सौरभ बहुगुणा, विनोद कंडारी, मुन्ना सिंह चौहान का नाम मंत्रियों के लिए चल रहा है। वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है। ये भी चर्चा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री या विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि राज्य में सीएम के अलावा 11 मंत्रियों का कैबिनेट हो सकता है। लिहाजा 47 विधायकों में 11 को चुनना पार्टी के लिए आसान नहीं है। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के नए सीएम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है। अब राज्य में 23 मार्च को शपथ ग्रहण की तैयारी है। वहीं ये भी चर्चा है कि अगर कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर फैसला नहीं हो सका तो मुख्यमंत्री अकेले शपथ ले सकते हैं। लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि तब तक मंत्रियों के नाम पर मुहर लग जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

