देहरादून
आपत्ति: रिहाई के इंतिजार में है ये कैदी, जानिए 15 अगस्त पर भी क्यों नहीं हो सके आजाद….

देहरादूनः देशभर में आजादी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। कई कैदियों को रिहाई मिली। लेकिन उत्तराखंड के कैदी अभी तक आजाद नहीं हो सके। स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों को रिहा करने की लिस्ट तो तैयार की गई। जिसमें 21 कैदियों के नाम थे। लेकिन लिस्ट पर आपत्ति होने के कारण राजभवन से प्रस्ताव पास नहीं हो सका। जिस कारण अभी तक कैदियों को रिहाई नहीं मिल सकी। कैदी अपनी रिहाई का इंतजार देख रहे है।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह विभाग ने 21 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव राजभवन को भेजा था। सूत्रों की मानें तो इनमें से कुछ नामों पर राजभवन ने आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि अब नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर आज राजभवन को दूबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। हालांकि पहली लिस्ट में राजभवन ने 3 कैदियों को 15 दिन का परिहार दैनिक सजा की समय सीमा में कटौती स्वीकृत की है।
गौरतलब है कि प्रदेश सहित देशभर में हर साल स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों की रिहाई करने के साथ ही उन्हें परिहार भी दिया जाता है। रिहाई ऐसे कैदियों की होती है जो अमूमन 60 वर्ष से अधिक आयु के होते हैं। उनके जेल में अच्छे आचरण कार्य को सजा के बचे हुए समय को देखते हुए सजा माफ कर दी जाती है। इन कैदियों की सजा माफी का प्रस्ताव राजभवन को भेजा जाता है वहां प्रस्ताव पर परीक्षण करने के बाद सजा माफी पर मुहर लगती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


