देहरादून
देहरादून आने-जाने वाली 16 ट्रेनों का समय बदला…
ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें देहरादून आने जाने वाली 16 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। देहरादून से जाने वाली नौ ट्रेनों का समय बदला है, जबकि देहरादून आने वाली सात ट्रेनों का समय बदला गया है। देहरादून से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर जाने वाली राप्तीगंगा पहले अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर जाती थी, जो अब तीन बजकर 15 मिनट पर जाएगी।
देहरादून से काठगोदाम जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट की जगह अब तीन बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। दिल्ली जाने वाली शताब्दी शाम पांच के बजाए अब 4 बजकर 55 मिनट, वाराणसी जाने वाली जनता एक्स. शाम छह बजकर 15 मिनट की जगह साढ़े छह बजे जाएगी। दिल्ली जाने वाली मूसरी एक्स. रात नौ बजकर बीस मिनट की जगह अब नौ बजकर 25 मिनट पर खुलेगी।
इसके अलावा कोटा से देहरादून आने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस पहले सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर आती थी, जो अब पांच बजकर 45 मिनट पर आएगी। वाराणसी से आने वाली जनता पहले सुबह छह बजकर 30 मिनट पर आती थी, अब छह बजकर 25 मिनट पर आएगी। राप्तीगंगा पहले दोपहर 2 बजे के बजाए दो बजकर पांच मिनट पर आएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

