देहरादून
मंत्रिमंडल: आज होगा तीरथ कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह, किसको जगह किसका कटेगा पत्ता.. जानें..
देहरादून: पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री बन गए। उत्तराखंड में तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का काम आज पूरा कर लिया जाएगा। अगले छह महीने के भीतर उन्हें विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही बीजेपी ने सबको चौंका दिया था। खबर ये भी है कि त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में शामिल रहे कुछ मंत्रियों को तीरथ सिंह रावत अपनी टीम में बरकरार रख सकते हैं। अब गलियारों में चर्चा है कि तीरथ मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी और किसे नहीं, ये अब भी रहस्य बना हुआ है जिससे आज शाम को पर्दा उठ सकता है। पिछले मंत्रिमंडल में 3 पद सालों तक खाली रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पहले सीनियर नेताओं को तरजीह नहीं मिली, ऐसे में उन्हें तीरथ मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। ऐसे नेताओं में बिशन सिंह चुफाल का नाम सबसे आगे है। वो डीडीहाट से लगातार 5 बार विधायक रह चुके हैं। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, चंद्रा पंत और ऋतु खंडूड़ी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाएं हैं। नये मुख्यमंत्री का मंत्रिमंडल भी नया होगा। तीरथ कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में होगा। तीरथ सरकार के मंत्री आज शाम मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें चार ठाकुर, चार ब्राह्मण के अलावा दो महिला और एक दलित चेहरा हो सकता है। पुष्कर धामी ,ऋतु खंडूटी, बंशीधर भगत, यतीश्वरानंद नन्द और बिशन सिंह चुफाल भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। उत्तराखंड में बीजेपी के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘शुक्रवार को यहां की मंत्रिपरिषद का विस्तार करा जाना है। किन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करना है, इसका फैसला दिल्ली से लिस्ट मिलने के बाद होगा। दिल्ली में पार्टी के संसदीय दल के नेता उन नामों पर स्वीकृति बना रहे हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है। ये जरूर है कि उत्तराखंड सरकार में 11 मंत्री बनाए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

