देहरादून
हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर चुकाना होगा टोल टैक्स, जनवरी से व्यवस्था लागू…
देहरादून- देहरादून-हरिद्वार आने जाने वाले वाहन स्वमियों के लिए बड़ी खबर! आपको बता दें कि हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से आने-जाने वाले वाहनों को अब टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
कुंआवाला और लच्छीवाला ओवर ब्रिज के बीच में टोल टैक्स बैरियर बनाया जा रहा है, जिसकी जनवरी 2021 से व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश नेशनल हाईवे पर लगे टोल टैक्स बैरियर की तर्ज पर ही अब देहरादून आने जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। लच्छीवाला ओवर ब्रिज से आगे मणिमाई मंदिर के समीप टोल टैक्स बैरियर बनाए जाने का काम अंतिम चरण पर है।
सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के एक्ट के अनुसार 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहन स्वामियों को आवागमन के लिए प्रत्येक माह केवल 330 रुपये शुल्क देना होगा। उसके बाद वह कितनी बार भी वाहन से नेशनल हाईवे पर आवाजाही कर सकते हैं।
इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालक फास्टटैग के माध्यम से टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा से वाहन चालकों को टोल टैक्स बैरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा। कुंभ मेले 2021 की तैयारी को देखते हुए, देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे चौड़ीकरण और ओवरब्रिज का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। भानियवाला-लच्छीवाला बाईपास ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होते ही भविष्य में इस टोल टैक्स बैरियर में कुछ निर्धारित वाहनों व विशेष व्यक्तियों के वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को शुल्क अदा करना पड़ेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel