देहरादून
दुर्घटना: भानियावाला-लच्छीवाला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, कार सवार एक की मौत एक घायल…

डोईवाला: भानियावाला-लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आज करीब चार बजे शाम को एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी गंभीर घायल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनिल राणा पुत्र करण सिंह राणा निवासी घोलीतर मवाना थाना रुद्रप्रयाग और साथ में अक्षत राजपूत पुत्र दीपक राजपूत निवासी बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल कार में मौजूद थे। दोनों श्रीनगर से देहरादून की तरफ जा रहे थे। हादसे में श्रीनगर निवासी 28 साल के अक्षत की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक भानियावाला फ्लाईओवर के पास रोजवेज बस से उनकी कार आपस में भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने की वजह से कार सवार अक्षत राजपूत की मौके पर मौत हो गई जबकि साथ में सवार रुद्रप्रयाग निवासी अनिल राणा को मामूली चोटें आई। जिसे उपचार के लिए हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कार विपरीत दिशा से फ्लाईओवर पर जा रही थी, जिसके चलते आपसी भिड़ंत हुई। कार चला रहा युवक गलती से कार को फ्लाईओवर पर गलत दिशा में लेकर चला गया। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस समेत चालक व परिचालक को रायवाला में पकड़ लिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


