उत्तराखंड
दुखद हादसा: देहरादून में तेज रफ़्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 06 लोगों की मौत…
देहरादून के ओएनजीसी चौक के पास हादसा ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से टक्कर के खाने के बाद कार सड़क किनारे एक पेड़ में टकरा गई। हादसे में मारे जाने वाले युवा देहरादून और हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं, जबकि देहरादून निवासी एक युवक गंभीर घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक 07 युवक-युवतियां एक साथ देर रात कार से घूमने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशननगर चौक की ओर से आ कार की रही स्पीड इतनी तेज थी कि टकराने के बाद कार का बोनट कंटेनर के पीछे चिपक गया। कंटेनर से टकराने के बाद कार गलत दिशा में लगभग 100 मीटर पर जाकर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इससे कार की छत एक तरफ जा गिरी और कार के परखच्चे उड़ गए।
सड़क से गुजरने वाले लोग भी हादसे और युवाओं की हालत को देख कर सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गाड़ी में फंसे युवाओं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजा गया।
मृतकों की पहचान –
गुनीत (19) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी साईंलोक जीएमएस रोड,
अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड,
कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कांवली रोड,
कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी तिलक रोड,
ऋषभ जैन (24) पुत्र तरूण जैन निवासी राजपुर रोड
घायल की पहचान-
सिद्धेश अग्रवाल (25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम राजपुर रोड

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel