देहरादून
दुःखद घटना: हवा से बात करने वाले ट्रक ने दो को मौत के घाट उतारा, कंहा जानिए
ऋषिकेश। दून हाईवे पर इंद्रमणि बडोनी चौक निकट रामा पैलेस हाईवे पर दौड़ता तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे निवास कर रहे बागड़ियों के परिवार पर मौत बनकर टूटा। यहां सड़क किनारे वर्षों से डेरा लगाकर रह रहे बागड़ियों के परिवार निवास करते हैं।
दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को एम्स में भर्ती कराया गया।
घटना रात साढ़े दस बजे की है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक ऋषिकेश से देहरादून की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक इंद्रमणि बडोनी चौक से पहले रामा पैलेस के नजदीक सड़क किनारे रह रहे बागड़ियों के डेरे में जा घुसा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




