देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड सचिवालय में जबरदस्त हंगामा, जानिए क्यों हड़ताल पर गए कर्मचारी…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सचिवालय में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। आज( मंगलावार) सचिवालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ताले लगा दिए है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने सचिव वित्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिव वित्त पर सीएम को गलत फीड बेक देकर मांगो की अनदेखी कर गुमराह करने का आरोप लगाया है।आक्रोशित सचिवालय कर्मी दफ्तर बन्द कराकर पीआरडी व होमगार्ड जवानों को बाहर निकलवा रहे है। बता दें कि सचिवालय कर्मियों सेक्शन अफसर व आरओ अपने अपने दफ्तर बन्द कर सचिवालय बन्द कराकर नारेबाजी कर रहे है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिवालय में कर्मचारी संघ ने अभिनन्दन कार्यक्रम के जरिये स्वागत किया। इस दौरान सचिवालय संघ कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सीएम उनकी मांगों पर गौर करेंगे, या फिर उनसे संबधित कोई घोषणा करेंगे, मगर कार्यक्रम में ऐसा कुछ हुआ नहीं। जिसके कारण सचिवालय संघ के कर्मचारी आग बबूला हो गये। कर्मचारियों ने सरकार को सीधे चुनौती दी है. कर्मचारियों ने कहा शायद सचिवालय संघ का सम्मान मुख्यमंत्री को पसन्द नहीं आया. जिसके कारण उनकी नहीं सुनी गई। उनके सामने अधिकारी सचिवालय संघ की मांगों को पूरा होने से रोके रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा शायद सचिवालय संघ का आंदोलन अधिकारियों को याद नहीं है, मगंलवार को सचिवालय संघ असली रूप दिखाया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

