देहरादून
परीक्षण: राजधानी की प्रोटो इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल आज, पहाड़ी पहनावे में नजर आएंगे चालक-परिचालक
देहरादून। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत राजधानी देहरादून में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी के तहत हैदराबाद से देहरादून पहुंची प्रोटो इलेक्ट्रिक बस का आज से ट्रायल रन शुरू किया जा रहा है। आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्मार्ट सिटी लिमिटेड की प्रोटो इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर ट्रायल रन के लिए रवाना करेंगे।
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस परियोजना के तहत देहरादून शहर में आने वाले समय में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। ऐसे में इस प्रोटो इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल रन सफल होने पर दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक देहरादून शहर के अलग-अलग रूटों पर 11 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस की कई खासियतें हैं। एक तरफ ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिसिटी से चलती है। यानी कि बिजली से चलती है। इनके संचालन से वायु प्रदूषण नहीं होता। दूसरी तरफ इन बसों में यात्रियों के लिए आरामदायक सीट लगाई गई हैं। ये बसें पूरी तरह से वातानुकूल हैं।
इसके अलावा स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस में तीन भाषाओं में आप स्टॉपेज के नाम पढ़ सकेंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और गढ़वाली भाषा शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ इस बस के ड्राइवर और कंडक्टर आपको पहाड़ी वेशभूषा में नजर आएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel