देहरादून
उत्तराखंड में घर में खेल रहे 7 साल के दो जुड़वा भाई हादसे का शिकार, मासूमों की मौत से मचा कोहराम…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां आज सुबह दो मासूम बच्चों की मौत हो घई है। बताया जा रहा है कि सेवली गांव, बनियावाला में छत पर पानी के पाइप से खेलते वक्त हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलते दो जुड़वा भाइयों की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चों की मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मासूमों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सेवली गांव के नंदन एंक्लेव में शेर सिंह बिष्ट ने हाल में मकान का प्रथम तल बनाया है। यहां घर के पास से 132 केवी हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। मंगलवार को उनकी पत्नी पानी की मोटर लगाकर पाइप से प्रथम तल पर धुलाई कर रही थी। इस दौरान जब मां काम में लग गई तो सात साल के दो मासूम जुड़वा भाईयों खेल खेल में पाईप से पानी बिजली की तार पर फेंक दिया। जिससे हाई टेंशन लाइन से पानी के साथ करंट उन दोनों तक पहुंच गया। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में दोनों को परिजन पहले प्रेमनगर और फिर कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर बताए जाने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। बच्चों के नाम सात साल के प्रिंस और गोलू बताया जा रहा है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की उम्र सात वर्ष थी। घटना के बाद बच्चों के परिजनों साथ क्षेत्र में माहौल गमगीन है।वहीं हादसे को लेकर विद्युत विभाग भी जांच कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

